कायमगंज: गांव कनासी में जमीन संबंधी शिकायत की जांच में व्यवधान डालने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
नवाबगंज के गांव कनासी में जमीन संबंधी शिकायत आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर लेखपाल सोनम सचान गांव में जांच के लिए पहुंची। वह मौके पर लोगों से जानकारी एकत्रित कर रही थी इसी दौरान एक व्यक्ति पहुंचा और बातचीत के दौरान व्यवधान डालने लगा। पुलिस तत्काल सूचना पर पहुंची और उसको हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।