महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।
सक्ती जिले के ग्राम मसानिया कला निवासी श्रीमती कमला पटेल ने बताया कि योजना की राशि उन्हें हर माह समय पर मिलती है। इस बार सितंबर माह की राशि अगस्त में ही प्राप्त होने से उन्होंने रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया।
उन्होंने बताया कि योजना की राशि का उपयोग वे अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। श्रीमती कमला पटेल ने योजना को महिलाओं के लिए बड़ी सौगात बताते हुए #विष्णुभैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
#विष्णुभैया
#saktidist
#sakti