जिला जेल के बंदी अजीत पटेल (36) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक कारण खून की कमी और हृदय रोग बताया गया है, पर अब उसके ब्लड ग्रुप को लेकर विरोधाभास सामने आया है। अस्पताल रिकॉर्ड में ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव दर्ज है, जबकि जेल रिकॉर्ड में ए पॉजिटिव बताया गया है। मंगलवार को चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।