चिनिया: चिनियां में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण, किसानों को सरकारी दर पर खाद देने का निर्देश
Chinia, Garhwa | May 9, 2026 गढ़वा जिला उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार दोपहर को चिनिया प्रखंड में खाद दुकानों की जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चिनिया अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव ने कृषि विभाग द्वारा संचालित खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान चिनिया मुख्यालय स्थित पप्पू कृषि सेवा केंद्र और बिलैतीखैर के खुशबू खाद भंडार पहुंचकर पीओएस मशीन से खाद बिक्री का सत्यापन किया गया।