बांका: दर्दमारा चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने एक कार से 37.700 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की, दो तस्कर गिरफ्तार
Banka, Banka | May 5, 2026 बांका उत्पाद विभाग की टीम ने दर्दमारा चेक पोस्ट पर विशेष अभियान चलाकर एक कार से 37.700 लीटर अंग्रेजी शराब व बियर बरामद किया है। मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार की शाम 5 बजे दोनों तस्कर को जेल भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि दर्दमारा चेक पोस्ट पर एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार शराब बरामद हुआ।