रहुई: पचासा गांव में टोना-टोटका करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 8 लोग घायल
Rahui, Nalanda | Oct 5, 2024 भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के पचासा गांव में शनिवार की सुबह 7 बजे टोना टोटका को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के क्रम में एक पक्ष के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां सभी घायलों को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी को इलाज जारी है।