जमुई: परीक्षा देकर लौट रहे पुत्र को लाने जा रहे बाइक सवार पिता की बिजली ऑफिस के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत
Jamui, Jamui | Jun 16, 2026 बिजली ऑफिस के पास सोमवार की देर रात 11:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक व्यक्ति के शव को सदर अस्पताल भेजा गया और घटना की जानकारी पुलिस व परिवार वालों को दी गई। सूचना के बाद परिवार वाले भी सदर अस्पताल पहुंचे।