पोलायकलां: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन, पोलायकलां में भी हुआ आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। पोलायकलां के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को यह कार्यक्रम दिखाया गया। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम को गंभीरता से देखा और प्रधानमंत्री मोदी की बात को गंभीरता से सुना।