दरभंगा: दरभंगा प्रमंडल आयुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, विभिन्न जिलों से पहुंचे फरियादी
दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय द्वारा अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अच्छी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिलों—दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी—से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें और मांगें रखा। मौके पर मौजूद फरियादियों ने सोमवार को दिन के 12.30 बजे कई बातों की जानकारी दी।