धर्मशाला: ASI की ट्रेनिंग के दौरान हृदय गति रुकने से शहीद हुए बगली के जवान विनोद का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
धर्मशाला की बगली पंचायत के रहने वाले ITBP जवान विनोद कुमार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी,जिनका शव आज सुबह उनके पैतृक गांव बगली पहुंचा,वही विनोद कुमार का शव देख कर परिवार जनों के साथ गांव के लोग भी रो उठे,वही इस मौके पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा भी मौजूद रहे,शहीद विनोद कुमार का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।