औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भाऊपुर के समीप खेत में पड़ा मिला अधेड़ का शव, पुलिस शिनाख्त जुटी
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर भाऊपुर के समीप सड़क किनारे खेतों में एक अधेड़ का शव पड़ा हुआ मिला। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया मगर आसपास के लोगों द्वारा उसकी शिनाख्त नहीं की जा सकी। इस पर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने नंबर जारी किए हैं।