औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बखरियामें घर में घुसकर दबंगों ने बुजुर्ग को मारपीट कर किया घायल, पुलिस से शिकायत
ग्राम बखरिया निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र बारेलाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता बारेलाल द्वारा घर के बाहर कुछ लोगों को शराब पीने से मना किया गया। इस पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर उनकी मारपीट कर दी गई। जिसका वीडियो भी बना लिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दबंग उसके गले की चैन भी छीन कर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।