कोटपूतली: अलवर रोड पर हॉर्न देने पर दबंगों का हमला, गर्भवती भाभी गंभीर; देवर-भाभी पर जानलेवा वारदात CCTV में कैद
Kotputli, Alwar | Apr 9, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ के बानसूर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया। मामूली विवाद के बाद कुछ दबंग युवकों ने देवर और उसकी गर्भवती भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना अलवर रोड बाईपास की है, जहां अस्पताल से जांच कर लौट रहे देवर-भाभी ने बाइक सवार आरोपियों ने हमला कर दिया।