शाहजहांपुर: भरत तिवारी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, परिजनों को मिली एक करोड़ की सहायता: राजेश अवस्थी
शाहजहांपुर। बिहार में भरत तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु के विरोध में ब्राह्मण समाज समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।इस दौरान ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों के साथ मौजूद अधिवक्ता राजेश अवस्थी ने कहा कि भरत तिवारी की मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या हुई है।