हज़ारीबाग: उपायुक्त ने ईचाक मोड़ एनएच का निरीक्षण किया, सड़क सुरक्षा के निर्देश दिए
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को ईचाक मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सड़क के बीच स्थित दुकानों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराने तथा प्रभावित दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पीड ब्रेकर को रंगने, कंक्रीट ब्लॉकेज और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिए।