सदर: वाराणसी में शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित, डमी चेक किया गया वितरित
वाराणसी। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को गिरिजा देवी संकुल,चौकाघाट में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य आतिथ्य में गोरखपुर स्थित गुरु गम्भीराथ प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा