हज़ारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद ने गीता की कसम खाकर कहा, “संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण सवालों में”
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने एक्सप्रेस वार्ता में संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “गीता की कसम खाकर बोल रहा हूं, जो बोलूंगा सच बोलूंगा।” विधायक ने पूछा कि स्टेडियम का नाम संजय सिंह के नाम पर ही क्यों रखा गया, जबकि यहां खेलने और स्टेडियम निर्माण में योगदान देने वालों के नाम पर भी विचार होना चाहिए था।