भगवानपुर: समस्तीपुर के काली मंदिर में मोर्प फाउंडेशन द्वारा 10वीं व 12वीं के उत्तीर्ण छात्रों का सम्मान समारोह
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर पंचायत के समस्तीपुर गांव स्थित काली मंदिर परिसर में मोर्प फाउंडेशन के संस्थापक नीतीश कुमार के द्वारा 10वीं व 12वीं के उत्तीर्ण छात्रों के लिए रविवार को दोपहर करीब एक बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आईजी विकास वैभव, सेवानिवृत्त बीडीओ वैद्यनाथ महतों ने संयुक्त रूप से किया।