गैस की किल्लत पर चौपारण में जीटी रोड जाम चौपारण में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज़ उपभोक्ताओं ने जीटी रोड जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। मौके पर पहुंचे सीओ संजय यादव ने लोगों को समझाकर जल्द गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।