किशनगंज: वन विभाग ने अतिक्रमण पर चलाया पीला पंजा, 60 बीघा भूमि कराई मुक्त
जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किशनपुरा नाका क्षेत्र के कदली लाठखेड़ा में करीब 60 बीघा वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। उप वन संरक्षक विवेकानंद माणिक राव के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई में नाहरगढ़, किशनगंज और केलवाड़ा रेंज की संयुक्त टीम शामिल है।