पतरातू: पतरातु: वेतन न मिलने पर पीवीयूएनएल अस्पताल के सफाई कर्मियों ने काम करने से किया इनकार
पीवीयूएनएल अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने पर अपने कार्य स्थल पर कार्य करने से मना किया,उनका कहना है कि विगत 3 महीनों से हमें हमारा वेतन नहीं दिया जा रहा है,हमारे घर की माली हालत बिल्कुल खराब है,झारखंड के सबसे बड़ा त्योहारों में एक त्यौहार कर्मा का है,फिर आने वाले कुछ दिनों में दशहरा और दीपावली भी है वेतन नहीं मिलने से त्यौहार कैसे मनाएं