सुल्तानपुर: जिले में संगठनों के प्रदर्शनों को लेकर आज से कलेक्ट्रेट गेट पर रहेगा पुलिस का पहरा, CO सिटी शिवम मिश्रा ने दी जानकारी
सुल्तानपुर जिले में धारा 144 प्रभावी है और इसके बावजूद बड़ी संख्या में संगठनों की ओर से कलेक्ट्रेट के अंदर प्रदर्शन किया जा रहा है जिसे लेकर अब से कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस का पहरा रहेगा। सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया जा सकता है और पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल को कलेक्ट्रेट के अंदर ज्ञापन देने की अनुमति होगी।