सुल्तानपुर: सुलतानपुर:शादी समारोह से लौटते वक्त अनियंत्रित हुआ बाइक सवार,पुलिस सीमा समाप्त बोर्ड से टकराया,गंभीर रूप से हुआ घायल
बाइक से शादी समारोह से लौटते वक्त अमेठी जिले के शाहगढ़ के वीर रामपुर निवासी संकटा (30) मुसाफिरखाना के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पुलिस सीमा समाप्त बोर्ड से टकरा गया। हादसे में संकटा को गंभीर चोटें आई हैं।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे राजकीय मेडिकल कालेज सुलतानपुर भेजवाया।जहां डाक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है