झुंझुनू: झुंझुनू नगर परिषद परिसर में नगर परिषद कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, बैठे धरने पर
झुंझुनू नगर परिषद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर नगर परिषद परिसर में ही आज सुबह 9:30 बजे से ही धरना शुरू कर दिया, कर्मचारियों ने बताया कि एक दिन पहले नगर परिषद की आयुक्त अनीता खीचड़ के रिलीव के आदेश को कर्मचारी ने डिस्पैच किया इस बात को लेकर उर्मिला को सस्पेंड कर दिया, उर्मिला के समर्थन में कर्मचारी धरने पर है जब तक आदेश कैंसिल नहीं होंगे धरना जारी रहेगा।