सदर: वाराणसी में बीजेपी ने पीएम की पेट्रोल कम खपत करने की अपील को लेकर शुरू किया जागरूकता अभियान
Sadar, Varanasi | May 14, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पेट्रोल और डीजल की कम खपत करने की अपील को लेकर वाराणसी में बीजेपी ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। काशी क्षेत्र बीजेपी पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं के द्वारा इस अभियान के तहत इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चलाई गई। वही पीएम की अपील का एक स्टीकर और पोस्टर वाराणसी के पेट्रोल पंपों पर चस्पा किया गया।