सगड़ी: महराजगंज में शॉर्ट सर्किट से दूसरी मंजिल पर लगी आग, 5 लाख का सामान जलकर राख
महराजगंज के सरदार पटेल नगर में सोमवार रात बाथरूम में लगी आग ने दो कमरों को जला दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घर में रखा लगभग पांच लाख रुपये का सामान जल गया।