नवाबगंज: बाराबंकी कोर्ट ने 11 साल बाद माती चौकी बवाल मामले में सुनाया फैसला, 22 दोषियों को 7-7 साल की कैद और ₹61500 का जुर्माना
बाराबंकी के चर्चित माती चौकी बवाल मामले में 11 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है। 22 दोषियों को चौकी फूंकने, लूटपाट और पुलिस पर हमले के आरोप में 7-7 साल कैद की सजा सुनाई गई है। साथ मे 61500 रुपया का अर्थ दण्ड भी यह घटना साल 2015 में सुभाष राजवंशी की मौत के बाद हुई थी।