कोल: बन्ना देवी थाने में युवक ने पुलिस के साथ बदमाशी के गाने पर रील बनाकर की वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Koil, Aligarh | Apr 12, 2026 अलीगढ़ में इंस्टाग्राम पर रील बनाने के शौकीनों का थाने और चौकी में पुलिस के साथ बदमाशी के गानों पर रील बनाने का खुमार थमने का नाम नही ले रहा है। अब एक युवक के द्वारा थाना बन्ना देवी में पुलिस के साथ बदमाशी के गाने पर रील बनाई गई है। युवक द्वारा थाने में बदमाशी के गाने पर रील बनाई गई और डिफाल्टर अमित नाम की इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल की गई है।