केशकाल: केशकाल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 726 प्रकरणों में से 229 प्रकरणों का तत्काल किया गया निराकरण
व्यवहार न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंजली पांडे ने शनिवार को 4 बजे बताया कि छत्तीसगढ़ विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आयोजित इस नेशनल लोक अदालत में सुलह के आधार पर कुल 726 मामलों में 229 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। जिसमें 2 लाख 9 सौ 46 रु की राशि पर सहमति बनी।