चांपा: चांपा पुलिस ने कोयले में मिलावट कर हेराफेरी करने वाले 3 ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया, 115.4 मीट्रिक टन कोयला जब्त
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा के लिए भेजे जा रहे कोयले में मिलावट कर हेराफेरी करने वाले 3 ड्राइवर शेख सरफरोज, अजमत अंसारी, रामचन्द्र को चांपा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। चांपा पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर गणेश कोल डिपो अमझर से बदला गया करीब 115.4 मीट्रिक टन।