मढ़ौरा: मढ़ौरा न्यू कॉलोनी में हुई हज़ारों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
थानाक्षेत्र के मढ़ौरा न्यू कॉलोनी स्थित एक बंद घर में अज्ञात अपराधियों ने हजारो की चोरी की घटना को अंजाम दिया है और अपराधी फरार हो गये इस दौरान जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शनिवार की सुबह सात बजे मौके पर पहुंचकर मामले की जांच किया और कार्यवाई में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि देवरिया निवासी धर्मेन्द्र यादव के कमरे में चोरी हुई है।