कर्वी: डीएम और एसपी की उपस्थिति में कर्वी पटेल तिराहा से धनुष चौराहा तक निकाली गई तिरंगा यात्रा
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में आज मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद चित्रकूट के पटेल तिराहा से धनुष चौराहा होते हुए शहीद पार्क एल आई सी तिराहा तक तिरंगा यात्रा का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया शहीद पथ में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया।