महमूदाबाद: शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जे का विवाद, कार्रवाई के लिए पहुंची टीम बिना कब्जा मुक्त कराए लौटी
महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के बसावनपुर स्थित शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद बुधवार को राजस्व टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। खेत खाली कराने के लिए ट्रैक्टर भी बुलाया गया, लेकिन तहसील से फोन आने के बाद कार्रवाई रोक दी गई और दोनों पक्षों को तहसील बुला लिया गया। इसके चलते जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी।