सवाई माधोपुर: सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने जिला कारागृह का साप्ताहिक एवं सखी वनस्टॉप सेन्टर का किया मासिक निरीक्षण
समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने जिला कारागृह सवाई माधोपुर का साप्ताहिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सचिव समीक्षा गौतम द्वारा निरीक्षण के दौरान कारागृह में भोजन की व्यवस्था,पीने के पानी की व्यवस्था, चिकित्सकीय की सुविधा आदि की जांच की।साथ ही सचिव ने सखी वनस्टॉप सेंटर आलनपुर का मासिक निरीक्षण भी किया।