कोल: थाना गांधीपार्क पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को थाना क्षेत्र से अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार,भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jan 31, 2024 अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त नदीम को अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ थाना गांधीपार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की है।