कोल: ई-रिक्शा चालकों से की जा रही वसूली के विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने सड़क पर प्रदर्शन कर घेरा महापौर कार्यालय
Koil, Aligarh | Jan 30, 2024 अलीगढ़ नगर निगम द्वारा ई रिक्शा चालकों से की जा रही वसूली के विरोध में सैकड़ो ई रिक्शा चालकों ने सड़क पर प्रदर्शन करने के बाद महापौर कार्यालय का घेराव किया है। ई रिक्शा चालकों का कहना है कि वसूली के विरोध में पूर्व में ई रिक्शा चालक महापौर व नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है इसीलिए आज विरोध प्रदर्शन करना पड़ा है।