हुलासगंज: हुलासगंज में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भावभीनी विदाई दी गई, स्कूली छात्राओं ने व्यक्त किए भाव
हुलासगंज प्रखंड में सेवा निवृत्ति के अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सतेंद्र शर्मा, बीडीओ स्वाति कुमारी, सीओ शबाब आलम, रामानंदन शर्मा, बिनय सिंह गौतम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए शिक्षा क्षेत्र में योगदान को याद किया।