हमीरपुर: बिवार निवासी कुरारा थाना में दर्ज नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा व अर्थदंड
हमीरपुर जिले के बिवार थाना कस्बा के नया बस स्टैंड निवासी संजय कुमार पाण्डेय को कुरारा थाना में दर्ज नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य करने अन्य धारा में न्यायालय विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने दोष सिद्ध पाये जाने पर बीस साल का कठोर कारावास व सोलह हजार रूपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया है।यह जानकारी गुरुवार को तीन बजे मिली।