हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र में युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल
Hardoi, Hardoi | Jul 18, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली देहात पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि एक युवक द्वारा उसके साथ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया गया। और मौके से फरार हो गया।पीड़ित युवती ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की थी पुलिस द्वारा लगातार आरोपी युवक की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।