शिवपुरी नगर: शिवपुरी में दलित नाबालिग पर प्राणघातक हमला, कोली समाज ने उठाई बुलडोजर कार्रवाई और शस्त्र लाइसेंस की मांग
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम चंदावनी में एक दलित नाबालिग लड़की पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कोली समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में अखिल भारतीय कोली समाज और अनोखी पहल संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम आज गुरुवार की शाम 4 बजे जिला कलेक्टर को एक तीखा ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।