सभा कक्ष में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे तक जिलाधिकारी नवीन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा की तथा MJC में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की गई।