प्रतापगढ़: कटका बाजार में पैदल जा रही महिला को बाइक चालक ने मारी टक्कर, हुई मौत
अंतू थाना क्षेत्र के बाबू का पुरवा गांव निवासी कमला देवी उम्र 44 वर्ष गुरुवार को अपने पति के मोबाइल की दुकान पर पैदल ही जा रही थी। अभी वह दुकान पर भी नहीं पहुंची थी कि एक बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सड़वा चंद्रिका ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया