तारानगर: भालेरी के सरकारी स्कूल का सीबीईओ बबलेश शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) बबलेश शर्मा ने एक विशेष निरीक्षण दल के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भालेरी का बुधवार को सघन दौरा किया। इस दौरान टीम ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के सीखने के स्तरव नए नामांकन की स्थिति का जायजा लिया।