रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में दो मंजिला इमारत के फ्लैट में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुआ राख
रामगंजमंडी के बाजार नंबर-2 स्थित गुरुद्वारा चौराहे के पास एक दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर बने फ्लैट में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग से कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, आग रिशु खालसा की इमारत की