बांगरमऊ: बांगरमऊ पुलिस और आरटीओ ने डग्गामार बसों पर की कार्रवाई, बिना परमिट चल रहीं दो बसों को किया ज़ब्त
बांगरमऊ पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान बिना परमिट संचालित दो स्लीपर बसों को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई एसपी उन्नाव जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर की गई। जांच में ईशु ट्रेवल्स और राजरथ स्लीपर बस बिना वैध परमिट, फिटनेस और आवश्यक दस्तावेजों के पाई गईं। पुलिस के अनुसार, ये बसें लंबे समय से अवैध रूप से संचाल