चित्तौड़गढ़ में इन दिनों गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। सुबह 7 बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। आमतौर पर राहत देने वाला सुबह का समय भी अब तपिश भरा हो गया है, जिससे लोग जरूरी काम के लिए बाहर निकलने से बच रहे हैं।