बलरामपुर: जिले में गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त, लोग ले रहे अलाव का सहारा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मंगलवार सुबह से शाम तक जिले में बर्फीली हवा चलने से गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त देखा गया दिन में भी लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते देखे गए।जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा लोग अति आवश्यक कार्य से ही बाहर निकले सर व कान को ढक कर रखें अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहने दिक्कत पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।