छिबरामऊ: अल्हापुर रमपुर के किसानों को नहीं मिल रही बिजली, जिससे फसल सूख रही है, बिजली विभाग के अधिकारी से की मुलाकात
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के अल्हापुर रमपुर के किसानों को नहीं मिल रही बिजली जिससे किसानों की फसल सूख रही है ऐसे में किसानों का कहना है कि उन्हें समय से बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है जिससे कि उनकी कड़ी हरि फसल सूख रही है।वही सोमवार की दोपहर 1:20 पर किसान अपने हाथों में गेहूं की सूखी हुई फसल अपने हाथ में लेकर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से की मुलाकात।