बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता। रतनपुर थाना पुलिस ने बेलतरा ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंध लगाकर चोरी व तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। उनके कब्जे से चोरी गया राउटर, स्टेबलाइजर, घटना में इस्तेमाल 2 मोटरसाइकिल, गैंती और टंगिया बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
#CGVoiceNews #Bilaspur #RatanpurPolice #BreakingNews #CrimeNews #BankTheft #CCTV #ChhattisgarhNews