रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मौत हो गई है । वे कुल्लू-मनाली घूमने गए हुए थे । बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनकी मौत हो गई । हिमाचल प्रदेश के मनाली में दोस्तों के साथ वीर सोरेन पर्यटन के लिए गए थे ।